{"_id":"5c4f1bf3bdec2212397614a7","slug":"mine-blast-in-mendhar-sector-poonch-jammu-kashmir-search-operation-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बारूदी सुरंग फटने से जवान घायल, मेंढर में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बारूदी सुरंग फटने से जवान घायल, मेंढर में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
Mon, 28 Jan 2019 08:42 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 28 Jan 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को बारूदी सुरंग के फट जाने से सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि एलओसी पर गश्त के दौरान मेंढर सेक्टर में एक सुरंग में विस्फोट हो गया, जिससे सैनिक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत स्थिर है।
उधर पुंछ के मेंढर सबडिवीजन में संदिग्ध लोगों के देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई ग्रामीण क्षेत्रों को खंगाला और मार्गों पर नाके लगा कर वाहनों और लोगों की जांच की। इसमें पुलिस, सीआरपीएफ, एसओजी और सेना के जवान शामिल रहे।
सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को मेंढर सबडिवीजन में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचनाएं मिल रही हैं। कृष्णा घाटी सेक्टर में भी चार दिन पहले तलाशी अभियान चलाया जा चुका है। सुरक्षाबलों ने सखी मैदान, भाटाकस्स, बेरीरख आदि क्षेत्रों में सोमवार को दिनभर तालाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान पुंछ-मेंढर और मेंढर से नियंत्रण रेखा की तरफ जाने वाली मेंढर-बलनोई सड़क पर विशेष नाके लगा कर वाहनों एवं राहगीरों की जांच की गई। देर शाम तक चले अभियान में कोई संदिग्ध हाथ नहीं लगा।