{"_id":"579dfb9a4f1c1b5a7b2b8914","slug":"mine-blast-in-kargil","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल: LOC पर बारूदी सुंरग फटने से सेना के दो जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल: LOC पर बारूदी सुंरग फटने से सेना के दो जवान शहीद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते सेना के जवान
- फोटो : Amar Ujala
कारगिल में एलओसी पर बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए। जवान गश्त पर थे। शहीद होने वाले में गश्ती दल के सूबेदार बासापा पाटिल तथा सिपाही हसनसाब खुदाबंद शामिल हैं।
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार रविवार को सैन्य सम्मान देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक आवास भेज दिया गया।
सूबेदार बासापा कर्नाटक के बेलगाम जिले के गोकक तहसील के खानाजांव गांव का रहने वाले थे। परिवार में पत्नी, पुत्री तथा एक पुत्र हैं। सिपाही हसनसाब कर्नाटक के धारवाड़ जिले के नवलागुंड तहसील के सैदापुर गांव के थे।
इसके परिवार में माता-पिता के अलावा छोटी बहन और भाई हैं। सेना ने कहा है कि दुख की इस घड़ी में पूरी सेना उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।