फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   millitant attack on security forces in shopian, no injures reported

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, तलाशी अभियान जारी

Wed, 07 Apr 2021 03:59 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 07 Apr 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
millitant attack on security forces in shopian, no injures reported
सुरक्षाबल के जवान - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के इमामसाहिब क्षेत्र में बुधवार को आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलाबारी कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाका पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में अब तक किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं आतंकियों के फायरिंग कर भागने के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- बीजापुर हमला : कोबरा कमांडो के लिए सड़कों पर उतरा जम्मू-कश्मीर, नक्सलियों ने जारी की राकेश्वर की तस्वीर

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी घाटी में आतंकियों की दो साजिशों को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने सोमवार को विस्फोटकों के जखीरे के साथ प्लांट की गई आईईडी को बरामद किया था। बड़े हादसे को अंजाम देने के दहशतगर्दों के मंसूबों पर पानी फेरने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के एलओसी से सटे इलाके टंगधार में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सतर्कता ने उन्हें एक बड़ी कामयाबी दिलाई। उनके द्वारा विस्फोटक बरामद किए गए जिन्हें आतंकी घाटी के आंतरिक इलाकों में पहुंचा कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed