फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   milk news

Jammu News: पलूरा की ज्योति ने किया कमाल, खोया बेचकर बनीं मालामाल

विज्ञापन
milk news
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव पलूरा की ज्योति देवी ने तीन वर्ष पूर्व डेयरी फार्म का कारोबार शुरू किया था। इस समय उनके पास नौ गायें हैं। वह एक दिन में एक क्विंटल दूध निकालकर उसका खोया बनाती हैं। इसे बेचकर वह अच्छी कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन

ज्योति ने बताया कि उन्होंने उम्मीद योजना के साथ मिलकर अपना कारोबार शुरू किया था। पहले वह अमूल दूध की बिक्री करती थीं। बाद में मशीन खरीद कर उन्होंने घर पर ही खोया बनाने का काम शुरू किया। वह हर रोज 12 से 15 किलो खोया बनाकर बेच रही हैं। खोया 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से हाथोंहाथ बिक जाता है। खोया की बुकिंग की जाती है। सरकार की ओर से उन्हें सोलर प्लांट सब्सिडी पर दिया गया है। इससे बिजली की कटौती का उन पर कोई असर नहीं है। सभी मशीनें सोलर पर ही चल रही हैं। ज्योति ने बताया कि उन्हें उम्मीद योजना के तहत इस बारे में जागरूक किया गया। पशु पालन विभाग की ओर से भी उन्हें काफी मदद मिली है। उन्होंने कृष्णा डेयरी फार्म पलूरा पंजीकृत करवाया। आज वह अच्छी तरह से अपना परिवार चला रही हैं। उन्होंने दो लोगों को रोजगार भी दिया है। उनकी ओर से तैयार खोया की डिमांड बढ़ रही है। पहले दूध अधिक था। अब गर्मी के कारण दूध की कुछ कमी आई है। फिर भी वह अपनी डेयरी फार्म से 25 से 30 हजार महीना कमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed