फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Military canteen clerk sacked for fraud, seven years in jail

धोखाधड़ी के मामले में सैन्य कैंटीन क्लर्क बर्खास्त, सात साल की जेल

विज्ञापन
Military canteen clerk sacked for fraud, seven years in jail
जम्मू। सात सदस्यीय जनरल कोर्ट मार्शल की पीठासीन अधिकारी ने 2.5 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले मं आरोपी सैन्य कैंटीन क्लर्क एसआरसी नायडू को दोषी पाकर सेवा से बर्खास्त करने व 7 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। नायडू पर आठ आरोपों में दोष साबित हो गया। यह मामला मुख्यालय 2 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर पंजिम गोवा की कैंटीन बिक्री आय के दुरुपयोग से संबंधित है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार एसआरसी नायडू को 2014 से 2017 के मध्य तक कैंटीन क्लर्क के रूप में तैनात किया गया था। जांच और सबूतों के आधार पर आरोपी एसआरसी नायडू को सेना अधिनियम के तहत 12 मामलों के लिए आरोपित पाया गया था। अभियोजन प्रभावी रूप से जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय जम्मू के अधिवक्ता क्षेत्र एसएस पठानिया द्रारा संचालित किया गया था, जिनकी सेवाएं मुख्यालय महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा क्षेत्र के लिए नियोजित की गई थीं। अभियोजन पक्ष ने 32 गवाहों के माध्यम से साक्ष्य सामने रखे और 125 दस्तावेज प्रस्तुत किए। यह न्यायिक प्रक्रिया जुलाई 2020 से शुरू होकर प्रभावी सुनवाई के बाद संपन्न हुई है। इस मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल के चार अधिकारियों पर 25000 से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

ढाई करोड़ के धोखाधड़ीमामले में आर्मी कैंटीन क्लब के क्लर्क को आरोपी पाया गया, इसमें चार लेफ्टिनेंट कर्नल को जुर्माना भी लगा है। यह आदेश 7 सदस्यीय जनरल कोर्ट मार्शल ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed