फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants weapon loot incidents to get increase in kashmir valley

कश्मीर में आतंकियों के पास हथियारों का टोटा, बढ़ सकती हैं हथियार लूटने की वारदातें

Tue, 24 Sep 2019 05:19 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 24 Sep 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
militants weapon loot incidents to get increase in kashmir valley
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल, अमर उजाला
कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगने से सुरक्षा एजेंसियों को कुछ हद तक राहत है। लेकिन इस अंकुश के पीछे आतंकियों के पास हथियारों का टोटा होना भी एक एक कारण है। सूत्रों का कहना है कि आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकियों के पास हथियारों की कमी है। इसी वजह से आतंकी किसी वारदात को अंजाम देने से पहले हथियार लूट रहे हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों से हथियार लूटने की घटनाएं और भी हो सकती हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन अपने ओवर ग्राउंड वर्करों पर हथियार मुहैया कराने का दबाव बना रहे हैं। हथियारों की तस्करी का एक रूट कठुआ और पंजाब का बार्डर भी है। सूत्रों का कहना है कि बार्डर से ओवर ग्राउंड वर्कर हथियारों को कश्मीर पहुंचा रहे हैं। एक साल पहले झज्जर कोटली में मारे गए आतंकी भी कठुआ की तरफ से ही हथियार लेकर श्रीनगर जा रहे थे।
विज्ञापन


 पिछले दिनों ही लखनपुर में पकड़े गए आतंकी भी हथियार लेकर आ रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्करों पर आतंकी हथियार मुहैया कराने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन कश्मीर में सुरक्षा बलों के सख्त पहरे में ऐसा मुमकिन नहीं हो पा रहा। किश्तवाड़ जिले में दो वारदातों में हथियार लूटे गए थे। इसके अलावा शोपियां, पुलवामा में भी सुरक्षा बलों से हथियार लूटकर आतंकी वारदातों को अंजाम देने की घटनाएं हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed