फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Militants shot shopkeeper in Baramulla in Jammu Kashmir, search operation continues

जम्मू-कश्मीरः बारामुला में आतंकियों ने की नापाक हरकत, दुकानदार को मारी गोली, सर्च ऑपरेशन जारी

Sat, 19 Oct 2019 05:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Oct 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Militants shot shopkeeper in Baramulla in Jammu Kashmir, search operation continues
बारामुला में आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल तैनात - फोटो : ANI

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने शनिवार को एक बार फिर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया। मुख्य बाजार में एक दुकानदार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं लेकिन दुकानदार ने भाग कर जान बचाई। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 

विज्ञापन


बारामुला जिले के मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर तीन आतंकी सुनार की एक दुकान के बाहर पहुंचे। इनमें से एक दुकान के अंदर दाखिल हुआ। उसने दुकानदार को देखते ही फायरिंग कर दी, लेकिन निशाना चूक गया। इसके बाद दुकानदार ने भागकर जान बचाई। फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


इस बीच आतंकी मौके से भाग निकले। एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि आतंकियों द्वारा एक दुकानदार को गोली मारने की कोशिश की गई लेकिन वह सुरक्षित है। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया, उस समय इलाके में कुछ दुकानें खुली थीं। कहा जा रहा है कि दुकानदार को इससे पहले भी दुकान न खोलने की धमकी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर-अक्तूबर में आतंकी घटनाएं
  • 18 अक्तूबर: बारामुला के सोपोर में आतंकियों ने सेब के एक ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। स्थानीय नागरिकों के विरोध से नाकाम रहे
  • 16 अक्तूबर: शोपियां में पंजाब के अबोहर निवासी सेब व्यापारी चरणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या। आतंकियों की गोली से एक व्यापारी संजीव गंभीर रूप से घायल
  • 16 अक्तूबर: पुलवामा में छत्तीसगढ़ निवासी ईंट-भट्टा मजदूर सेठी साही की गोली मारकर हत्या। शाम को पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला
  • 14 अक्तूबर: शोपियां के सिंधु सरमाल इलाके में राजस्थान के ट्रक ड्राइवर शरीफ खान की गोली मारकर हत्या। ड्राइवर घटना के समय ट्रक पर सेब लाद रहा था  
  • 12 अक्तूबर: श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला, जिसमें एक महिला समेत सात लोग घायल हुए
  • 05 अक्तूबर: अनंतनाग में डीसी कार्यालय के बाहर ग्रेनेड हमला। इसमें 14 लोग घायल हुए 
  • 28 सितंबर: श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ  की 38वीं बटालियन के जवानों पर ग्रेनेड हमला 
  • 28 सितंबर: पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू हमले में घायल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed