फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants shoot bank guard in pulwama jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने बैंक गार्ड को मारी गोली, पूरे इलाके में चलाया सर्च ऑपरेशन

Tue, 29 Jan 2019 12:46 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 29 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
militants shoot bank guard in pulwama jammu kashmir
- फोटो : फाइल
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने सोमवार की रात जम्मू-कश्मीर बैंक के गार्ड पर हमला किया। गार्ड को निशाना बनाकर की गई फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


पुलवामा जिले के त्राल में आतंकियों ने एक नागरिक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान तारिक अहमद वानी निवासी रेशीपोरा अवंतीपोरा के रूप में हुई, जो जेके बैंक में एटीएम गार्ड है। वह डडसारा शाखा में तैनात है। उसे तत्काल उप जिला अस्पताल त्राल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि तारिक को बाईं बांह में एक और पेट के दाहिने हिस्से में दो गोलियां लगी हैं। घटना के तुरंत बाद दुकानदारों ने दहशत में अपने शटर गिरा दिए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा में चलाया कासो
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के प्रीछू में सोमवार की रात कासो चलाया गया। प्रीछू से लेकर न्यू कालोनी पुलवामा तक सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसके साथ ही फ्लड लाइट लगाकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed