{"_id":"5afecb3b4f1c1be1408b62ed","slug":"militants-looted-j-k-bank-in-kulgamdistrict-of-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में संदिग्ध आतंकियों ने लूटा जेएंडके बैंक, 3.28 लाख लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में संदिग्ध आतंकियों ने लूटा जेएंडके बैंक, 3.28 लाख लेकर फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 18 May 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
BANK LOOT
- फोटो : J&K BANK CCTV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में रमजान के महीने में ही आतंकी वारदात में भारी इजाफा देखा दर्ज किया गया है। आतंकियों ने लगातार दूसरे दिन भी आतंकी वारदात को अंजाम देते हुए कुलगाम स्थित जेके बैंक ब्रांच में हमला कर करीब 3 लाख 28 हजार कैश लूट लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब 1 बजे दो से तीन की संख्या में संदिग्ध आतंकी कुलगाम के कायमूह में जम्मू-कश्मीर बैंक की ब्रांच में हमला कर दिया। आतंकियों ने बंदूक के दम पर बैंक में रखें 3 लाख 28 हजार की रकम लूट ली। घटना के बाद मौके से पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
हालांकि काफी देर बाद भी आतंकियों का कोई पता नहीं चला सका। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों पहले ही दक्षिण कश्मीर के शोपियां में भी जम्मू-कश्मीर बैंक के मैनेजर के साथ बंदूक के दम पर लूटपाट कर आतंकी 6 लाख रुपए लेके फरार होने का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
रमजान के दो दिन के भीतर 8वीं वारदात
आतंकियों ने रमजान शुरू होने के सिर्फ दो दिनों के भीतर ही अब तक करीब आठ वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आतंकियों ने ज्यादातर घटनाओं को साउथ कश्मीर और सेंट्रल कश्मीर में अंजाम दिया। हालांकि आतंकियों ने कल देर रात उत्तरी कश्मीर के हाजिन इलाके में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला बोल दिया था।
जिसमें जवानों को अपनी आत्मरक्षा की स्थिति में फायर खोलना पड़ा था। गौरतलब है कि इस पाक महीने में भले ही सुरक्षाबलों की बंदूक शांत हो गई हैं लेकिन आतंकी इसी का फायदा उठा आतंकी सिलसिलेवार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।