{"_id":"5b7703bf42c792463d4ac1ed","slug":"militants-killed-women-for-spying-to-indian-army-in-militant-sameer-tiger-encounter-case-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी समीर टाइगर की मुखबिरी के शक में हिजुबल ने महिला को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी समीर टाइगर की मुखबिरी के शक में हिजुबल ने महिला को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
जिले के द्रबगाम इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार दोपहर को अली मोहम्मद भट की पत्नी शमीमा अख्तर (38) को पिता के घर के बाहर गोलियों से निशाना बनाया। यह महिला कोइल गांव में रहती थी लेकिन पिता के घर आई हुई थी। पुलिस के अनुसार इस घटना को हिज्ब के दो आतंकियों ने अंजाम दिया। उन्होंने इस महिला को नजदीक से निशाना बनाया।
इस बीच हिज्ब ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इस महिला का पुलिस और सेना के साथ संपर्क था। अक्सर वह सेना के कैंप और पुलिस स्टेशन जाया करती थी। समीर टाइगर की मुखबिरी भी उसने की थी जिसमें टाइगर सहित एक अन्य आतंकी मारा गया था। बयान में यह भी कहा गया है कि उसके हाथ हमारे भाइयों के खून से रंगे हुए थे। उसकी मौत अन्य के लिए सबक होनी चाहिए जो मुखबिरी करते हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि सुरक्षाबलों के साथ संपर्क के चलते उसे इलाके में शमीमा डीएसपी के नाम से जाना जाता था।