{"_id":"5c8ab211bdec22140c42b2a8","slug":"militants-in-jammu-kashmir-killed-a-civilian-and-shot-national-conference-party-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने की युवक की हत्या, नेकां नेता को भी मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने की युवक की हत्या, नेकां नेता को भी मारी गोली
Fri, 15 Mar 2019 06:29 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 15 Mar 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर में गुरुवार को आतंकियों ने चार घंटे में एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि नेकां नेता को गोली मारकर घायल कर दिया। एक ही दिन में दो घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने वीरवार की शाम पौने छह बजे नेकां के बिजबिहाड़ा ब्लाक अध्यक्ष व बोपटयार निवासी मोहम्मद इस्माइल वानी को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से गंभीर हालत में उन्हें बिजबिहाड़ा उप चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां से श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद आतंकी भाग निकले। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन भी चलाया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले आतंकियों की ओर से राजनीतिक दल के कार्यकर्ता को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
दूसरी घटना रात 9:50 बजे की है जब आतंकियों ने अवंतीपोरा के गुलजारपोरा में हायर सेकेंडरी स्कूल के पास मंजूर अहमद लोन (40) नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। डोगरीपोरा गांव निवासी मंजूर एक आरा मिल में काम करता था। पुलिस के अनुसार आतंकी उसे अपने साथ जबरन ले गए थे और गोली मारकर हत्या कर दी।
वहीं आतंकी रियाज नायकू के अवंतीपोरा इलाके के बेगपोरा गांव में गोलियों की आवाज के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में भी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर कासो चलाया गया।
लगातार दूसरे दिन नागरिकों को बनाया निशाना
आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर में लगातार दूसरे दिन नागरिकों को निशाना बनाया है। इसी बुधवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने पूर्व एसपीओ शौकत अहमद नायक (25) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।