फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Militants hiding in Srinagar

जैश के और भी आतंकी श्रीनगर में मौजूद, बड़ी वारदात को दे सकते हैं अंजाम

Wed, 25 May 2016 12:11 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 25 May 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
Militants hiding in Srinagar
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
श्रीनगर के सराई बाला इलाके में सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान मारे गए 2 जैश आतंकियों के बाद से सुरक्षा के कड़े प्रबंध शहर में किए गए हैं। आशंका यह है कि शहर में अभी भी कुछ आतंकी मौजूद हैं, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। वहीं एलओसी पर भी अलर्ट रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जो 2 जैश के पाकिस्तानी मूल के आतंकी मारे गए, वह 5 सदस्यीय आतंकी दल का हिस्सा थे। दल के  3 आतंकियों के अभी भी शहर में होने की आशंका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक  ग्रुप का कमांडर था, जिसकी पहचान सैफुल्ला के तौर पर हुई है और उसने इस ग्रुप को 2 हिस्सों में बांटा हुआ था। सूत्रों के अनुसार वह शहर में किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांचिंग पैड्स पर 200 के करीब आतंकी घुसपैठ की तैयारी में

Militants hiding in Srinagar
घटना स्थल पर मौजूद जवान - फोटो : PTI
इस सबको ध्यान में रखते हुए शहर में सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह नाके लगा कर हर संदिग्ध की तलाशी की जा रही है। यहां तक कि शहर में दाखिल होने वाली गाडि़यों की भी तलाशी ली जा रही है।

इतना ही नहीं खुफिया एजेंसियों को यह इनपुट भी हैं कि लांचिंग पैड्स पर 200 के करीब आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। इसलिए एलओसी पर भी अलर्ट रखा गया है। एलओसी से सटे कुपवाड़ा जिले में भी सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। 

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है और इसके लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीआईजी सेंट्रल कश्मीर ग़ुलाम हसन भट ने बताया कि विधानसभा के बजट सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

​बजट सत्र के मद्देनजर अपने जवानों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, सोमवार को मारे गए आतंकियों को लेकर उन्होंने कहा कि यह आतंकी पिछले 5 दिनों से छात्र बनकर उस घर में किराए पर रह रहे थे। सभी लोगों से गुजारिश की जाती है कि अपने घरों में किरायेदार रखने से पहले वह पुलिस द्वारा उनकी एक बार वेरिफिकेशन जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed