{"_id":"5c7433d0bdec222c510291b7","slug":"militants-from-pakistan-are-not-decreasing-in-kashmir-vally-but-soon-they-will-vanish-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों में कोई कमी नहीं, जल्द ही कश्मीर से हो जाएगा सफाया: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों में कोई कमी नहीं, जल्द ही कश्मीर से हो जाएगा सफाया: डीजीपी
Mon, 25 Feb 2019 11:58 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में आतंकवाद की फसल फल-फूल रही है। वर्षों से पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में धकेला जा रहा है। इसमें कोई कमी नहीं आई, लेकिन राज्य पुलिस और अन्य सुरक्षाबल आतंकवाद से निपटने में सक्षम हैं।
कुछ वर्षों में कश्मीर से आतंकियों का सफाया कर दिया जाएगा। इनको ठिकाने लगाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जा रहा है। ये बातें शहीद अमन को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि लश्कर-ए-तैइबा और अन्य संगठनों की तरफ से लगातार कश्मीर में शांति भंग करने की गतिविधियां चल रही हैं, जिनका सामना करने के लिए सुरक्षाबल काम कर रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि पुलवामा की घटना के बाद काफी कुछ बदला है।
विज्ञापन
लेकिन लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं। राज्य में स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। कुछ महीनों के बाद हालात पूरी तरह से सामान्य होंगे। आतंकवाद के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।
इसमें कोई समझौता नहीं होगा। शहीदों के प्राण व्यर्थ नहीं जाते। इससे दूसरों को भी देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। पुलिस शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।