फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants fired ex pdp leader ghulam nabi patel at rajpora

आतंकियों ने पूर्व PDP नेता गुलाम नबी पटेल को सरेआम गोलियों से भूना, CM महबूबा ने जताया शोक

Wed, 25 Apr 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 25 Apr 2018 06:36 PM IST
militants fired ex pdp leader ghulam nabi patel at rajpora
गुलाम नबी पटेल

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकियों ने पूर्व पीडीपी नेता गुलाम नबी पटेल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें उनकी मौत हो गई है। हमले को अंजाम देकर  हमलावर मौके पर से फरार होने में कामयाब रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब वह अपने यादर स्थित घर से पुलवामा के लिए जा रहे थे। 



इस घटना पर प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, 'मैं तहेदिले से इस घटना पर जी. एन. पटेल के परिवार के प्रति अपनी संवेदना वक्त करती हूं। इस तरह के भयावह कृत्यों से कुछ भी हासिल नहीं होता है, लेकिन एक परिवार को तबाह कर दिया जाता है।'

 

इस हमले में दो पुलिस वाले भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनकी पहचान इम्तियाज अहमद जारगार और बिलाल अहमद मीर के तौर पर हुई है। फिलहाल इन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed