{"_id":"b65d7552b3b88441ebb34accff891c2f","slug":"militants-fire-on-army-party-in-north-kashmir-s-handwara-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना की आतंकियों से मुठभेड़, जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की आतंकियों से मुठभेड़, जवान शहीद
Updated Mon, 13 Oct 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के हंडवाड़ा इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई एक मठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। सेना और स्थानीय पुलिस ने मिलकर इस पूरे इलाके को घेर लिया है।
विज्ञापन
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की घुसपैठ की खुफिया जानकारी के बाद सेना ने कुपवाड़ा के पेठा गांव के जंगलों के आस-पास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
सेना और आंतकवादियों के बीच हुई जवाबी कारवाई में सेना के एक जवान को गोली लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुठभेड़ में मरा गया जवान 21 राष्ट्रीय राइफल्स का है। सेना ने पूरे इलाके को घेरकर बड़े पैमाने पर तलाशी शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
फायरिंग की आड़ में हो रही घुसपैठ
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से रुक रुक कर फायरिंग जारी है जिससे सीमावर्ती क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर विस चुनाव के मद्देनजर आतंकी घुसपैठ करके यहां चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। पाकिस्तान सीमा पर फायरिंग की आड़ में कई बार घुसपैठ की कोशिशे करावा चुका है।
फिलहाल सीमा पर इस समय शांति बनी हुई है। पाक की ओर से पिछले लगभग 18 घंटों से किसी तरह की उकसावे की कारवाई नहीं की गई है। आपको बतातें चले कि तीन अक्टूबर को पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में गुरुवार रात सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था।
फिलहाल सीमा पर इस समय शांति बनी हुई है। पाक की ओर से पिछले लगभग 18 घंटों से किसी तरह की उकसावे की कारवाई नहीं की गई है। आपको बतातें चले कि तीन अक्टूबर को पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में गुरुवार रात सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था।