फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants entered indian territory

सीमा पार से घुसे आतंकी, पांपोर जैसे हमले की आशंका

Thu, 10 Mar 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा Updated Thu, 10 Mar 2016 02:59 PM IST
सार

  • खुफिया विभाग के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के इनपुट हैं। इनकी संख्या 4-5 बताई।
  • सांबा और बनिहाल में पांपोर जैसे आतंकी हमले की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
militants entered indian territory
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा पार से आतंकियों के घुसपैठ की खबर है। खुफिया विभाग के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के इनपुट हैं। इनकी संख्या 4-5 बताई जाती है। खुफिया इनपुट के बाद हाइवे से लेकर नाके तक पर सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। सांबा और बनिहाल में पांपोर जैसे आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। बुधवार को दिनभर नाकों पर सुरक्षा बल सक्रिय रहे। 
विज्ञापन


इस खुफिया सूत्रों ने खबर दी थी कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से आतंकियों की घुसपैठ हो चुकी है। आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। उनके निशाने पर सुरक्षा बलों के ठिकाने, सैन्य प्रतिष्ठान हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना के बाद जिले में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। सभी संदिग्ध तथा घुसपैठ वाले रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान की ओर से आने वाले नालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 


सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित नाकों को सतर्क रखा गया है। हर आने जाने वाले वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही हाइवे पर गश्त बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि खुफिया एजेंसियों को गत दिनों इस बात के इनपुट मिले थे कि आतंकी आर्मी पब्लिक स्कूल को निशाना बनाने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed