फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants did grenade attack on lal chowk srinagar jammu kashmir

कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, दो पुलिसकर्मियों सहित महिला घायल

Sun, 10 Feb 2019 07:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
militants did grenade attack on lal chowk srinagar jammu kashmir
लाल चौक श्रीनगर - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल चौक पर आतंकियों ने रविवार शाम ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर कुलगाम में सुरक्षाबलों ने रविवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में हिजबुल के पांच आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के चार जवान भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी। आतंकियों को भागने में मदद करने के लिए सैकड़ों की भीड़ मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान पत्थर न मिलने पर लोगों ने बर्फ के गोले सुरक्षा बलों पर फेंकने शुरू कर दिए। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे भी बात नहीं बनी तो पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया और हवाई फायरिंग की गई। हिंसक प्रदर्शनों में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए हैं। मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के देवसर इलाके के कीलम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तड़के घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। आठ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली।

सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में वसीम बशीर राथर उर्फ जीशान (अशमूजी-कुलगाम), जाहिद पररे (गोपालपोरा-कुलगाम), इदरीश भट (आरवानी-अनंतनाग), आकिब नजीर मीर (जोंगालपोरा-कुलगाम) तथा परवेज भट (मोकदमपोरा) के थे। हालांकि, पुलिस ने अभी मारे गए आतंकियों के नाम तथा संगठन के बारे में जानकारी नहीं दी है। दोपहर बाद 1:24 बजे चिनार कोर की ओर से ट्वीट कर पांच आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की गई।


मुठभेड़ शुरू होते ही आस-पास के गांवों से भी लोग मौके पर जुटने शुरू हो गए। नारेबाजी के साथ ही उन्होंने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अचानक लोगों की भीड़ जुटते देखकर कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने मुठभेड़स्थल के बाहर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया। बर्फबारी के चलते पत्थर नहीं मिले तो लोगों ने बर्फ के गोले ही सुरक्षा बलों पर फेंकने शुरू कर दिए। काफी देर तक हिंसक प्रदर्शन चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed