{"_id":"5bb050d2867a55239a792f48","slug":"militants-attacked-on-police-station-in-shopian-of-south-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: बुर्कानशीं आतंकियों का शोपियां थाने पर हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, आतंकी सर्विस राइफल ले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बुर्कानशीं आतंकियों का शोपियां थाने पर हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, आतंकी सर्विस राइफल ले भागे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में बुर्कानशीं आतंकियों ने रविवार की सुबह पुलिस थाने पर हमला कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। घटना के बाद आतंकी शहीद पुलिसकर्मी की राइफल लेकर फरार हो गए।
रविवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे आतंकियों के एक ग्रुप ने शोपियां थाने पर पहुंचकर पहले ग्रेनेड से हमला किया। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें संतरी साकिब मीर (निवासी जावूरा) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस का दावा है कि हमला होने के बाद जवाबी कार्रवाई की गई। घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने घटना की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। शहीद पुलिसकर्मी को सदर पुलिस थाने में गार्ड आफ आनर दिया गया। डीआईजी-दक्षिणी कश्मीर अमित कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि इससे पहले 20 सितंबर को आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों को गोली से निशाना बनाया था। वीरवार को सुरक्षाबलों की कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों पर लश्कर कमांडर और हिजबुल के दो आतंकी मारे गए थे।

Trending Videos
बेटा थाने में बंद है बोल दरवाजा खुलवाया
हमला करने वाले आतंकी बुर्का में थे। थाने के गेट पर पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि उनका बेटा थाने में बंद है। संतरी ने जैसे ही दरवाजा खोला तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे संतरी खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।