फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Militants attack Police party at Arwani Bijbehara Anantnag of South Kashmir

J&K: आतंकियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल

Tue, 15 May 2018 10:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 15 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
Militants attack Police party at Arwani Bijbehara Anantnag of South Kashmir
आतंकियों ने किया पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
 दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में मंगलवार की शाम आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया। इसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल है। पूरे इलाके में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है। 
विज्ञापन


बिजबिहाडा थाने की एक गाड़ी (टाटा सूमो) पुलिस लाइन से कुछ सामान लेकर लौट रही थी कि पाजलपोरा इलाके में हथियारों से लैस चार से पांच आतंकियों ने गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इसमें कांस्टेबल अब्दुल रशीद और एसपीओ बिलाल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 तुरंत घायलों को सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल बिजबिहाड़ा ले जाया गया, लेकिन बिलाल ने वहां दम तोड़ दिया। कांस्टेबल अब्दुल रशीद की हालात गंभीर होने के चलते उसे इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया। हमले के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के तुरंत बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने आतंकियों को तलाशने के लिए आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ा गया। इस बीच शहीद एसपीओ बिलाल अहमद को नम आंखों से पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने जिला पुलिस लाइन अनंतनाग में श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले 10 मई को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकियों ने सीआरपीएफ व पुलिस की संयुक्त पार्टी पर हमला किया था। हालांकि, इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ था। 11 मई को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकियों ने पुलिस गार्ड पोस्ट पर हमला कर हथियार लूटने की कोशिश की थी। इसे सतर्क जवानों ने नाकाम बना दिया, लेकिन हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed