{"_id":"5aacbd3e4f1c1bba758b5f1c","slug":"militants-attack-on-vehicle-of-ssp-shopian-near-hajipora-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः SSP शोपियां पर आतंकियों ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः SSP शोपियां पर आतंकियों ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 17 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी का क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाया है। आतंकियों ने इस बार दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के एसएसपी पर जानलेवा हमला करने के मंसूबे से उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की। हालांकि इस गोलीबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आतंकियों ने शोपियां के हाजीपोरा इलाके में एसएसपी शोपियां एएस दिनकर के काफिले पर अचानक गोलीबारी कर दी। फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद जवान सतर्क हो गए और ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
गोलीबारी के बाद आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। गनीमत रही कि गाड़ी बुलेट प्रूफ थी। इसलिए कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि गाड़ी पर गोलियों के निशान साफ तौर से देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा गाड़ी के कांच पर भी दरार आ गई है। मौके पर सुरक्षाबलों ने पहुंच कर पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी पर आतंकी हमले के बाद से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
राज्य पुलिस के तमाम आलाधिकारी हरकत में आ गए और घटना की जांच में जुट गए हैं। हालांकि अब तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
#FLASH Vehicle of SSP Shopian attacked by terrorists in Hajipora, no injuries reported. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/Q1yBw3txgC
— ANI (@ANI) March 17, 2018