{"_id":"5ab8e9cb4f1c1b71778b7843","slug":"militants-attack-army-patrol-party-in-shopian-village-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन जारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
सेना के काफिले परआतंकी हमला
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कचडूरा इलाके में आतंकियों ने सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स के काफिले को निशाना बना कर अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
हालांकि जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसके बाद आतंकी मौके से भागने में कामयाब हो गए। इस गोलीबारी में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।
विज्ञापन
वारदात के बाद पूरे इलाके में आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। एसएसपी शोपियां श्रीराम अंबराकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हम इस मामले में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
पेट्रोलिंग को जा रहे थे जवान
सूत्रों के मुताबिक सेना की 34 बटालियन के जवान पेट्रोलिंग करने जा रहे थे। इसी बीच घात लगा के बैठे आतंकियों ने कचडूरा इलाके के बीएसएनएल टावर के पास अचानक से गोलीबारी करनी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने इलाके के सभी आने जाने वाले रास्ते को सील करके आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।
शोपियां में जवान पहले भी बने हैं निशाना
गौरतलब है कि शोपियां इलाके में पहले भी कई बार जवानों को निशाना बना कर हमले किए गए हैं। बता दें कि हाल ही में सेना के गुजरते काफिले को शोपियां में निशाना बना कर पत्थरबाजी की गई थी। इसके साथ ही एक जीओसी को पीट-पीट कर जान लेने की भी कोशिश की गई थी।
#JammuAndKashmir: Terrorists attacked army cavalcade of Commanding Officer of 34 Rashtriya Rifles in Shopian, area being cordoned off. More details awaited. pic.twitter.com/n7MLqYUGe7
— ANI (@ANI) March 26, 2018
आतंकियों की बैंक लूट की कोशिश नाकाम
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सतर्क गार्ड ने सोमवार को आतंकियों की ओर से बैंक लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।
पुलिस के अनुसार जिले के बुगाम स्थित जेके बैंक की शाखा में घुसकर आतंकियों ने लूट की कोशिश की, लेकिन ड्यूटी पर तैनात गार्ड की सतर्कता से आतंकी भाग खड़े हुए। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया।
पुलिस के अनुसार जिले के बुगाम स्थित जेके बैंक की शाखा में घुसकर आतंकियों ने लूट की कोशिश की, लेकिन ड्यूटी पर तैनात गार्ड की सतर्कता से आतंकी भाग खड़े हुए। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया।