फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Militants abducted one police cop from his home in shopian

शोपियां से आतंकियों ने पुलिसकर्मी को किया अगवा, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Thu, 23 Apr 2020 11:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां
संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Militants abducted one police cop from his home in shopian
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले से आतंकियों ने गुरुवार की रात घर से एक पुलिसकर्मी का अपहरण कर लिया। पुलिसकर्मी की तैनाती श्रीनगर के जाकूरा थाने में है। आईजी विजय कुमार ने पुलिसकर्मी के अपहरण की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे छुड़ाने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मी की शिनाख्त जावेद जब्बार के रूप में हुई है। गुरुवार रात लगभग नौ बजे चार आतंकी वेहिल गांव में पहुंचे। वे पुलिसकर्मी के घर में जबरन घुस गए और हथियारों से धमकाकर उसे अपने साथ लेते गए। घर वालों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन आतंकियों ने हथियार से उन्हें धमका दिया। 
विज्ञापन


आतंकियों के जाने के बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया ताकि पुलिसकर्मी को आतंकियों के चंगुल से छुड़ाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले पुलवामा में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को पीटने के साथ उसे नौकरी छोड़ देने की धमकी दी थी। पिछले कुछ दिनों से दक्षिणी कश्मीर में आतंकी वारदात काफी बढ़ गई है। सुरक्षा बलों पर हमले करने के साथ ही आतंकी दो नागरिकों की हत्याएं भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed