फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   migrant birds returned after seeing the arrangements in Gharana Wetland rspura jammu

RS Pura: घराना वेटलैंड में इंतजाम देखकर लौट गया परिंदों का दस्ता, अब हजारों प्रवासी पक्षियों को लाएगा साथ

Sun, 20 Nov 2022 05:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 20 Nov 2022 05:03 PM IST
सार

पहले दिनों में प्रवासी पक्षियों का एक झुंड यहां आया था। हर वर्ष पहले एक पक्षियों का झुंड आता है और चला जाता है। उसके बाद हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं।

विज्ञापन
migrant birds returned after seeing the arrangements in Gharana Wetland rspura jammu
Gharana Wentland jammu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू के आरएसपुरा में भारत और पाकिस्तान सीमा पर सटे गांव घराना स्थित वेटलैंड में इन दिनों प्रवासी पक्षियों का आगमन होने पर वन्य जीव संरक्षण विभाग तैयारियों में जुटा है। तालाब साफ करने के साथ इसका विस्तार भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन


कई वर्षों से घराना वेटलैंड में अक्तूबर के दौरान प्रवासी पक्षी सर्दियों के दिनों में यहां हजारों की संख्या में पहुंचते हैं। इन पक्षियों के लिए मछलियों का बीज भी तालाब में वन्य जीव संरक्षण विभाग की ओर से डाला गया है। हालांकि पहले लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में ही तालाब था, अब इसका विस्तार किया जा रहा है। विभाग की ओर से लगभग 408 कनाल भूमि पर तारबंदी कर इसे पर्यटकों के लिए आकर्षित करने के लिए इन दिनों जोरशोर से कार्य चल रहा है ।
विज्ञापन


वन्य जीव संरक्षण विभाग के मौजूद अधिकारियों ने बताया कि पहले दिनों प्रवासी पक्षियों का एक झुंड यहां आया था। हर वर्ष पहले एक पक्षियों का झुंड आता है और चला जाता है। उसके बाद हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। यहां पहुंचने वाले प्रवासी पक्षियों की 65 प्रजातियां हैं। इनमें ग्रे हेरोन, व्हाइट गूंज, सोअर्स, साइबेरियन क्रेन, शेल डंक, पेलिकन, अमेरिकन कूट कॉमन कूट, साइबेरियन हंस आदि पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पन कौवे व कामन कूट देसी पक्षी पहुंचते हैं। यहां यह पक्षी अपना घर बनाते हैं। कामन कूट बच्चों को भी यहां जन्म भी देते हैं। विभाग की ओर से प्रवासी पक्षियों के यहां पहुंचने के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। -धीरज रामपल, अधिकारी, वन्य जीव संरक्षण विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed