फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   might rain on Six

छह फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार

Mon, 01 Feb 2016 07:56 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
might rain on Six

रियासत में साफ मौसम और दिन को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार छह फरवरी को कश्मीर व जम्मू के कई इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।

सोमवार को जम्मू व श्रीनगर में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि सुबह व रात को ठंडअपना रंग दिखा रही है।

माइनस 13.5 के साथ लेह सबसे सर्द

might rain on Six
लेह न्यूनतम तापमान माइनस 13.5 के साथ रियासत में सबसे ज्यादा सर्द रहा। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 13.4 रिकार्ड किया गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 21.8 रहा जबकि न्यूनतम तापमान 7.9 रिकार्ड किया गया।

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.8 व न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 9.0 व न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुलमर्ग में अधिकतम तापमान माइनस 1.4 व न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा नगर में अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed