फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mid-day mill, protest

Jammu News: मिड-डे मील हेल्पर्स का धरना जारी

विज्ञापन
mid-day mill, protest
जम्मू। सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील तैयार करने वाली कुक कम हेल्पर महिलाओं का आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) जम्मू कार्यालय के बाहर जुटीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थायी नीति तथा मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई।
विज्ञापन




महिलाओं का कहना था कि कई वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रही हैं लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। मौजूदा समय में मिलने वाला मानदेय इतना कम है कि परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उन्हें स्थायी करने और वेतन बढ़ाने के बड़े वादे किए गए थे लेकिन सरकार बनने के बाद मांगों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ठोस फैसला नहीं लिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed