फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   microlight udan

Jammu News: जम्मू में दिखाया माइक्रोलाइट उड़ान अभियान का जोश

विज्ञापन
microlight udan
जम्मू एयरफोर्स सटेशन पर एयर शो करती नैटेक्स टीम- स्रोत सेना
जम्मू। भारतीय सेना के माइक्रोलाइट उड़ान अभियान में नैट एक्स टीम ने मंगलवार को जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर विशेष एयर शो दिखाया। यह अभियान कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती और राष्ट्र की सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिकों के सम्मान में बांबे सैपर्स युद्ध स्मारक की शताब्दी मनाने के लिए आर्मी एडवेंचर विंग के तत्वावधान में आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय सेना और राष्ट्र के युवाओं में साहस की भावना पैदा करना उद्देश्य है। अभियान का आदर्श वाक्य पर्वत सागर तिरंगा है। टीम गर्व से भारतीय सेना के झंडे और अन्य बैनरों के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक राष्ट्रीय ध्वज फहरा रही है। वायु सेना स्टेशन जम्मू में स्कूली बच्चों सहित युवा और बड़े दर्शकों के लिए एक्शन से भरपूर एयरो शो का आयोजन किया। सेना साहसिक अभियान के पायलट कर्नल मनकंवल जीत चावला, लेफ्टिनेंट कर्नल एबी टीएम, लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र सिवाच और हवलदार ए सरवनन ने युवा सह-पायलटों के साथ सटीक युद्धाभ्यास किया। अब वे प्रसिद्ध राम सेतु के ऊपर से उड़ान भरने से पहले कन्याकुमारी में सबसे दक्षिणी रास्ते पर जाने की योजना के अनुसार अभियान जारी रखेंगे। पुणे में रहते हुए यह अभियान राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के प्लेटिनम जयंती समारोह में भी शामिल होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed