{"_id":"5bc0ad7cbdec226939027597","slug":"mhrd-ask-report-against-action-on-students-who-did-prayers-on-militant-manan-wani-death-in-amu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी मन्नान की शोक सभा पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एएमयू से की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी मन्नान की शोक सभा पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एएमयू से की रिपोर्ट तलब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) कैंपस में आतंकी और पूर्व पीएचडी स्कॉलर मन्नान वानी की मौत पर शोक सभा मामले में सरकार ने रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से पूछा है कि कैंपस में आतंकी की शोक सभा और आजादी के नारे लगने के मामले पर क्या कार्रवाई की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह इस मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन से जानकारी तलब की। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कुलपति और रजिस्ट्रार से विस्तार रिपोर्ट देने को कहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन से पूछा गया है कि कैंपस में आतंकी की शोकसभा आयोजित हुई या नहीं? इस पूरे मामले में आरोपी छात्रों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है? शोकसभा में कितने छात्र शामिल हुए और आयोजक कौन थे? मंत्रालय ने एएमयू कैंपस में आजादी के नारे लगने के मामले पर भी विस्तार से रिपोर्ट देने को कहा है।