फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Meteorological Department said Many parts of state may receive rain in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Fri, 01 May 2020 02:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 May 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Meteorological Department said Many parts of state may receive rain in jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गर्मी बढ़ने लगी है। संभाग में भी तपिश बढ़ी है। कश्मीर में मौसम में नमी बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज यानी कि शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार रात बारिश हुई। यहां गुरुवार को दिन का तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 5.5 और कारगिल 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे रहे। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी अपना असर दिखाया।
विज्ञापन


दोपहर को तपिश से पसीने छूट रहे थे। हालांकि लॉकडाउन के चलते वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण गर्मी ने जोर नहीं पकड़ा है। जम्मू में दिन का तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। संभाग में भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 11.9, बनिहाल में 13.6, बटोत में 14.8 और कटड़ा में 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed