फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meteorological department issue warning of heavy rain and snowfall in kashmir on december 5

शीतलहर की चपेट में घाटी: गुलमर्ग समेत अन्य इलाकों में बर्फबारी, जम्मू संभाग के चिनैनी में बारिश

Sun, 05 Dec 2021 12:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 Dec 2021 12:01 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। गुलमर्ग में बर्फबारी और उधमपुर के चिनैनी इलाके में बारिश हुई है। इससे पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। 

विज्ञापन
meteorological department issue warning of heavy rain and snowfall in kashmir on december 5
गुलमर्ग में बर्फबारी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कश्मीर के कई इलाकों में रविवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद  घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। जम्मू संभाग के चिनैनी समेत अन्य इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। इससे संभाग में अचानक कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


बर्फबारी के चलते घाटी में राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका हैं। इसके बीच घाटी शीतलहर की चपेट में है। जम्मू संभाग में शुष्क सर्दी है। जम्मू संभाग में पीर पंजाल के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी हो सकती है। हालांकि शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री होने से सबसे ठंडा रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जम्मू संभाग में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.4 डिग्री रहा। कटड़ा में अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम 11. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और बर्फबारी से ठंड और बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed