फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   metador in election duty

व्यवस्था बिगड़ी: शादी व चुनावी ड्यूटी में लगी मेटाडोर व बसें, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
metador in election duty
जम्मू। उधमपुर संसदीय सीट पर शुक्रवार को मतदान है, लेकिन शहर में वाहनों की कमी वीरवार से देखी गई। वाहनों के चुनाव ड्यूटी में लगने के कारण जम्मू से अंतर जिला रूट पर बसों और शहर के अंदरूनी रूट पर मेटाडोर की कमी से यात्री परेशान हुए। शहर के विभिन्न रूटों पर सामान्य दिनों में जहां हर दो मिनट के बाद मेटाडोर आती है, वहीं, वीरवार को यात्रियों को मेटाडोर का दस से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इससे वाहनों में भीड़ भी ज्यादा रही।
विज्ञापन

19 अप्रैल को उधमपुर सीट पर मतदान और 17-18 अप्रैल को शादी के मुहूर्त के कारण यात्री वाहनों की कमी देखी गई। वीरवार को शुभ मुहूर्त होने के चलते बड़ी संख्या में शादियां थीं। लोगों ने पहले ही बसों की बुकिंग करवा ली थी। चुनावी ड्यूटी और शादियों में बड़ी संख्या में लगे वाहनों से ये कमी पेश आई। जम्मू से राजोरी, पुंछ, कठुआ, सांबा, डोडा, किश्तवाड़ व रामबन के रूट पर बसों की कमी रही। वीरवार को शहर के अंदरूनी रूटों पर भी मेटाडोर कम चलीं। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार और वीरवार से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई थी। जम्मू से बड़ी संख्या में मेटाडोर व बसें उधमपुर, कठुआ जिले के दूरदराज इलाकों में पोलिंग पार्टियों को लेकर गईंं। बसों के साथ-साथ टैक्सी, मैक्सी वाहनों के भी चुनाव ड्यूटी में लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम ने चुनाव आयोग को यात्री वाहन मुहैया करवाएं हैं। उधमपुर संसदीय सीट पर तीन हजार से अधिक वाहन पोलिंग पार्टियों को दूरदराज इलाकों में लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed