फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Message came that bank account was blocked, money was lost as soon as OTP was entered on the link.

Jammu News: बैंक खाता ब्लॉक होने का आया मैसेज, लिंक पर ओटीपी डालते ही उड़े पैसे

विज्ञापन
Message came that bank account was blocked, money was lost as soon as OTP was entered on the link.
साइबर कैफे में काम करने वाले मीरां साहिब के सतिंद्र सिंह से रात के समय हुई साइबर ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेट बैंकिंग से पैनकार्ड अपडेट नहीं करने पर बैंक खाता ब्लॉक होने का संदेश भेजकर ठगों ने साइबर कैफे में काम करने वाले व्यक्ति के ही खाते से करीब 58 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित सतिंद्र सिंह निवासी मीरां साहिब ने साइबर पुलिस थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता सतिंद्र सिंह ने बताया कि वह साइबर कैफे में काम करता है। किसी व्यक्ति ने आरटीओ में फीस जमा करने के लिए 50 हजार रुपये भेजे थे। रविवार की रात मोबाइल पर एसबीआई बैंक के नाम पर मैसेज आया। इसमें नेट बैंकिंग से पैनकार्ड अपलोड नहीं करने पर बैंक खाता ब्लॉक होने का मैसेज था। मैसेज में मिले लिंक पर क्लिक किया, तो उसके साथ ही यूजर नेम और पासवर्ड डाला। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज किया तो एक ओटीपी आया। ओटीपी दर्ज करते ही बैंक खाते से पहले 50 हजार रुपये निकले, फिर इसके बाद दो बार तीन-तीन हजार और फिर 18 सौ रुपये की निकासी हुई। उन्होंने कहा कि रात के समय बैंक फ्रॉड हुआ। इसके बाद सुबह बैंक गया, जहां से साइबर पुलिस थाने में जाने के लिए कहा गया। साइबर पुलिस थाना ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
ध्यान दें
अनजान कॉल, बैंक कस्टमर केयर समेत किसी के साथ अपने कार्ड का नंबर, सीवीवी जैसी जानकारियां शेयर न करें।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है। ये ओटीपी शेयर न करें। आपके ओटीपी देते ही बैंक खाते से पैसे निकल सकते हैं।
किसी अनजान नंबर से आने वाले मैसेज के लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed