फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   merit list, bsc nursing

Jammu News: बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए 1161 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी

विज्ञापन
merit list, bsc nursing
जम्मू। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए 1161 अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 16 मई को हुआ था। मेरिट में कोई भी आपत्ति हो तो लिखित में छह जून तक दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ एक हजार रुपये की भुगतान रसीद लगानी होगी।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरविंदर राज वर्मा के अनुसार दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के एंट्रेंस टेस्ट में एक जैसे अंक आने की स्थिति में समाधान के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jkbopee.gov.in पर दी गई प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों को एक्सपायर या पेंडिंग डोमिसाइल सर्टिफिकेट होने पर प्रोविजनल तौर पर परीक्षा में बैठने की इजाजत दी गई थी, उन्हें भी प्रवेश के दौरान प्रमाण पत्र अपने कॉलेज में जमा कराने होंगे। नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी प्रमाणपत्र, लिंग आदि में सुधार के इच्छुक अभ्यर्थी नौ जून तक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed