फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mercury continues to fall in Jammu and Kashmir, there is a possibility of snowfall in Kashmir from 21 to 23 November

जम्मू-कश्मीर: आज मौसम रहेगा साफ, गिरता पारा बना रहा 21 से 23 नवंबर तक बर्फबारी के आसार

Sun, 14 Nov 2021 12:23 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Nov 2021 12:23 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। साफ मौसम के बीच कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। 
 

विज्ञापन
mercury continues to fall in Jammu and Kashmir, there is a possibility of snowfall in Kashmir from 21 to 23 November
श्रीनगर में धुंध के बीच इस तरह दिखी डल झील। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 21 से 23 नवंबर को बन रहे ताजा पश्चिमी के कारण उत्तरी कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव का असर जम्मू संभाग में भी दिखेगा। इस बीच जम्मू-कश्मीर में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। साफ मौसम के बीच कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन

 

लेह और कारगिल में पड़ रही कड़ाके की ठंड
लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में भी न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 और गुलमर्ग में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

 

राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में साफ मौसम के बीच दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 26.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.0, बटोत में 6.0, कटड़ा में 11.2 और भद्रवाह में 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed