{"_id":"6c4434a779aa4bd93bba31b066e6984a","slug":"mercury-climbed-over-power-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर चढ़ा पारा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Fri, 13 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
जिले के राजपुरा कसबे में गत एक माह से बिजली के जले ट्रांसफार्मर के नहीं बदले जाने पर गुस्साए लोगों ने मुख्य चौक पर धरना दिया और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय सरपंच भारतइंदु शर्मा, चेयरमैन कमल गुप्ता के नेतृत्व मे कसबे की महिलाओं ने राजपुरा कस्बा के मुख्य चौक पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गत एक माह से सौ केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था। वहीं गत दस दिनों से चार सौ केवी का एक अन्य ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसको लेकर स्थानीय लोगाें को भारी परेशानी बनी हुई थी। उनके अनुसार इस बाबत विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया। कोई कदम नही उठाने पर वीरवार को मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा था।
विज्ञापन
उनके अनुसार गत बुधवार को स्थानीय तहसीलदार को भी मांगों के प्रति अवगत करवाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व विधायक दुर्गादास ने भी मौके पर पहुंच कर लोगाें को आश्वासन दिलाया। बाद में भाजपा विधायक कुलदीप राज मौके पर पहुंचे। अधिकारियाें के आश्वासन पर महिलाओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन