फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mercury below zero in Kashmir, cold in Jammu too, tourists arrived in Gulmarg

weather update: कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, जम्मू में भी ठंड, गुलमर्ग पहुंचे पर्यटक 

Wed, 08 Dec 2021 08:33 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 08 Dec 2021 08:33 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। 
 

विज्ञापन
Mercury below zero in Kashmir, cold in Jammu too, tourists arrived in Gulmarg
मुगल रोड से बर्फ को हटाती मशीनरी। - फोटो : मुनीष शर्मा

विस्तार

जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहने के बावजूद कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। हालांकि दिन का पारा सामान्य से दो से पांच डिग्री ऊपर है। लेह और कारगिल में शरीर को जमा देने वाली की ठंड पड़ रही है। जम्मू में भी रात को ठंड बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन

 

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से गिरकर माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में रात का पारा माइनस 0.4, पहलगाम में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है, यहां बीती न्यूनतम तापमान माइनस 7.9 और अधिकतम 2.3 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कारगिल में तापमान माइनस 6.8 और दिन का पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा और यहां दिन का तापमान 24.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का तापमान 2.6, बटोत में 3.9, कटड़ा में 8.7 और भद्रवाह में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed