फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mercury below zero at many places in Kashmir, Drass temperature reached minus 11.6 degrees

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे, द्रास का तापमान माइनस 11.6 डिग्री पहुंचा

Mon, 28 Nov 2022 02:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 02:14 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश का न्यूनतम तापमान और गिर सकता है क्योंकि मौसम के सात दिसंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। जम्मू में भी ठंडी हवाओं से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Mercury below zero at many places in Kashmir, Drass temperature reached minus 11.6 degrees
गुलमर्ग में गिरी बर्फ - फोटो : PTI

विस्तार

कश्मीर में पारा शून्य से नीचे गिरने के साथ ही श्रीनगर में इस मौसम में अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। शहर में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इस मौसम में अभी तक सबसे कम है।

विज्ञापन


रात का तापमान इस मौसम के लिए सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में भी ठंडी हवाओं से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम कार्यालय के अनुसार न्यूनतम तापमान और गिर सकता है क्योंकि मौसम के सात दिसंबर तक शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में से एक पहलगाम पर्यटक रिजॉर्ट में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में मशहूर स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग में पारा शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंतनाग जिले में घाटी में प्रवेश केंद्र काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी यह शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कोकरनाग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

लेह में शून्य से 7.8 व द्रास में 11.6 डिग्री रिकॉर्ड

लद्दाख में लेह शहर में पारा शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था जबकि द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed