{"_id":"62a8dbc6a8e4216e455fbb74","slug":"mercury-also-rises-in-bhaderwah-5-years-broken-record-rain-expected-in-the-valley-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu kashmir Weather : भद्रवाह में भी चढ़ा पारा, 5 साल का टूटा रिकॉर्ड, घाटी में कल से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu kashmir Weather : भद्रवाह में भी चढ़ा पारा, 5 साल का टूटा रिकॉर्ड, घाटी में कल से बारिश के आसार
Wed, 15 Jun 2022 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:34 AM IST
सार
अमूमन ठंडे रहने वाले इलाकों में तपिश से पसीने छूट रहे हैं। मिनी कश्मीर के नाम से विख्यात भद्रवाह में मंगलवार को दिन का पारा सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 35.6 डिग्री तक पहुंच गया। यहां पांच साल बाद जून में भीषण गर्मी का अहसास हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में चढ़ता पारा आए दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। अमूमन ठंडे रहने वाले इलाकों में तपिश से पसीने छूट रहे हैं। मिनी कश्मीर के नाम से विख्यात भद्रवाह में मंगलवार को दिन का पारा सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 35.6 डिग्री तक पहुंच गया। यहां पांच साल बाद जून में भीषण गर्मी का अहसास हुआ है।
विज्ञापन
इससे पहले 4 जून, 2017 को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जम्मू में भी लगातार दस दिन से पारा 42 से 44 डिग्री के बीच चल रहा है। गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 16 से 18 जून तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत गर्म हवाओं के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। प्रचंड गर्मी के बीच बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है।
विज्ञापन
जम्मू में अधिकतम पारा 4.1 डिग्री चढ़कर 43.1 और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में 33.6, बटोत में 33.1 और कटड़ा में सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 40.0 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.2, पहलगाम में 27.2 और गुलमर्ग में 21.6 डिग्री रहा। लेह में दिन का पारा 23.0 और कारगिल में 25.1 डिग्री चल रहा है।