फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mercury -10.2 in Kashmir, cold wave in Uttarakhand

Weather : कश्मीर में पारा -10.2 तो उत्तराखंड में शीतलहर...जागेश्वर धाम में पानी जमने से फट गईं पाइप लाइनें

Fri, 15 Dec 2023 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू/शिमला/देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू/शिमला/देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 05:57 AM IST
सार

दिन में धूप खिलने से हल्की राहत रही, लेकिन सुबह और शाम की गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। 

विज्ञापन
Mercury -10.2 in Kashmir, cold wave in Uttarakhand
Army in Jammu and Kashmir helps people during cold weather and snow everywhere Kupwara - फोटो : भारतीय सेना

विस्तार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोिटयों पर लगातार बर्फबारी से बृहस्पतिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। दिन में धूप खिलने से हल्की राहत रही, लेकिन सुबह और शाम की गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को छह क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। वहीं, कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां अभी शुरू नहीं हुई है। बावजूद ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। झीलें और जलस्रोत जमने लगे हैं। खासकर स्थिर पानी वाले स्थानों पर ऊपर की परत जमने लगी है। पारे में लगातार गिरावट से जलापूर्ति भी बाधित होने लगी है। पंजाब व उत्तराखंड में भी न्यूनतम पारे में गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में सुबह-शाम गिर रहे पाले के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रात के समय इसमें दो से तीन डिग्री की और गिरावट आई है। जागेश्वर धाम में पौधों पर पड़ी ओस की बूंद जमकर बर्फ में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधे शीशे के भीतर बंद नजर आ रहे हैं। धाम के पास बहने वाली जटागंगा नदी का पानी भी किनारों पर जमने लगा है। तापमान माइनस में पहुंचने से नलों में पानी जमने लगा है और पाइप फटने लगे हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही पुजारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

पंजाब में जारी रहेगी धुंध...पंजाब में आने वाले दिनों में भी धुंध जारी रहेगी मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। 


सिक्किम में फंसे 1,217 पर्यटकों को सेना ने बचाया
गंगटोक। भारतीय सेना ने बर्फबारी के कारण पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे 1,217 पर्यटकों को बचाया है। सेना ने बृहस्पतिवार को कहा, हमारी  त्रिशक्ति कोर का बचाव अभियान बुधवार देर रात तक जारी रहा और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed