{"_id":"619c6c101b5905738d4ee69c","slug":"mercury-1-6-degrees-in-srinagar-the-coldest-night-of-the-season-jammu-s-temperature-dropped-by-10-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Jammu-Kashmir: श्रीनगर में पारा 1.6 डिग्री, सीजन की सबसे सर्द रात, जम्मू का तापमान 10 डिग्री गिरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Jammu-Kashmir: श्रीनगर में पारा 1.6 डिग्री, सीजन की सबसे सर्द रात, जम्मू का तापमान 10 डिग्री गिरा
Tue, 23 Nov 2021 09:51 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 23 Nov 2021 09:51 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच पारा लगातार पारा गिर रहा है। राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात बीती।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Weather Report
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच पारा लगातार पारा गिर रहा है। राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात बीती। कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। लेह और कारगिल में भी शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
जम्मू में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री ने नीचे आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। कश्मीर के लगभग सभी हिस्सों में दिन का तापमान भी 16 डिग्री से नीचे आ गया है। सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन
श्रीनगर में दिन का तापमान भी 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.7, गुलमर्ग में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। यहां दिन का तापमान भी 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 और दिन का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में मौसम साफ रहने के साथ दिन में भी ठंडक का अहसास बढ़ा है। यहां दिन का तापमान 25.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.4, बटोत में 5.7, कटड़ा में 10.2, भद्रवाह में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।