{"_id":"5f87f40ae08a2c051c3d693f","slug":"mendhar-police-siezed-huge-quantity-of-narcotics-during-naka-checking-at-mankote","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मानकोट में नाका चेकिंग के दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मानकोट में नाका चेकिंग के दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
Thu, 15 Oct 2020 12:32 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर की मेंढार पुलिस ने मानकोट में नाका चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। बताया गया कि 14-15 अक्तूबर की मध्य रात्री को मानकोट में चेकिंग के दौरान एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
इसपर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इस दौरान उसके पास से करीब एक किलो हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने उसके पास से बरामद की गई हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेंढार पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।