फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Memorial in memory of Kashmiri Pandits killed in terror attacks in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमलों में मारे गए कश्मीरी पंडितों की याद में स्मारक, कुछ ऐसी होगी संरचना

Thu, 16 Sep 2021 02:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Sep 2021 02:46 PM IST
सार

इस संरचना को एक बड़े गुंबद के साथ ताज पहनाया जाएगा और मरने वालों के नाम पर तारीखों के साथ संगमरमर की प्लेटें लगाई जाएंगीं।

विज्ञापन
Memorial in memory of Kashmiri Pandits killed in terror attacks in Jammu and Kashmir
तवी नदी - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

साल 1990 से आतंकी हमलों में मारे गए कश्मीरी पंडितों की याद में जम्मू में तवी नदी के किनारे स्मारक बनाया जा रहा है। कश्मीरी पंडित समुदाय के एक समूह ने इसकी नींव रखी। माता भद्रकाली संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप पंडिता ने कहा कि सेना के युद्ध स्मारक की तर्ज पर जम्मू में पहली बार इस तरह का शहीदी स्मारक स्थापित किया जा रहा है। 31 साल पहले पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के कारण घाटी से कश्मीरी हिंदुओं को पलायन करना पड़ा था। इस दौरान काफी संख्या में कश्मीरी पंडित आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हुए थे। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


कहा कि इस संरचना को एक बड़े गुंबद के साथ ताज पहनाया जाएगा और मरने वालों के नाम पर तारीखों के साथ संगमरमर की प्लेटें लगाई जाएंगीं। गुंबद के नीचे संगमरमर की बड़ी दीवारें होंगी, जिन पर समुदाय के सदस्यों के नाम होंगे। इसमें 1947 में पहले भारत-पाकिस्तान युद्ध या 1990 के बाद से आतंकवाद के कारण मारे गए लोगों के नाम होंगे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इसमें प्राचीन पांडुलिपियों और पुस्तकों को संरक्षित करने के लिए एक संग्रहालय व पुस्तकालय भी होगा, ताकि कश्मीर और इसकी आर्थिक, सांस्कृतिक संपदा के ज्ञान को अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। भाजपा के पूर्व विधायक अजय भारती ने कहा कि यह कश्मीरी हिंदुओं का राजघाट होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed