{"_id":"6196c03d82a337488d75f3ee","slug":"memorandum-jammu-city-news-jmu248141045","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से लोगों की समस्या दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से लोगों की समस्या दूर करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वीरवार को उपराज्यपाल से मुलाकात कर जम्मू में होने जा रही 56वीं जूनियर नेशनल आर्टिस्टिक और 25वीं रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 600 खिलाड़ी, कोच व प्रबंधको के अलावा 100 तकनीकी अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी ने भी उपराज्यपाल से मुलाकात कर जनहित के मुद्दों को उठाया है। उन्होंने मनरेगा की लंबित पेमेंट जारी करने और फसल नष्ट होने से पीड़ित किसानों को पर्याप्त मुआवजे की मांग भी की।
पूर्व एमएलसल विक्रम रंधावा ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर गांधीनगर के निवासियों को नोटिस के जारी होने के मामले को भी दर्शाया। खूनमोह से डीडीसी सदस्य इंजीनियर एजाज हुसैन ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर जीएमसी और अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों जम्मू व श्रीनगर में तैनात पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाओं को नियमित करने की मांग की। भाजपा के उपाध्यक्ष विरेंद्रजीत सिंह ने मिनी सचिवालय की कार्यशैली से संबंधित जन हित के मुद्दो को दर्शाया और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग भी उठाई।
ओबीसी महासभा के अध्यक्ष कस्तूरी लाल बसोत्रा और संयोजक बंसी लाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर ओबीसी वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण की मांग की।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन दिया कि जायज मांगों पर गौर कर उनके समाधान के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।