फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   membership of BJP

भाजपा महिला मोर्चा ने सदस्यता अभियान

Mon, 15 Jul 2019 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 15 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
membership of BJP
जम्मू भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य मोर्चा प्रभारी रश्मि सूद की मौजूदगी में रविवार को पार्टी मुख्यालय में सदस्यता अभियान का विधिवत आगाज किया गया। पहले दिन ही 500 महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रजनी सेठी, सोशल मीडिया एंड आईटी प्रभारी जयदेव रजवाल, सदस्यता अभियान प्रभारी जुगल डोगरा की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में रश्मि सूदन ने कहा कि सदस्यता अभियान में प्रदेश महिला मोर्चा दो लाख का लक्ष्य लेकर अभियान में उतरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की एकता और अखंडता सुरक्षित है। ऐसे में जरूरत हैं कि प्रधानमंत्री को हाथों को लगातार मजबूत किया जाए। राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान में प्रदेश में 17 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ प्रदेश भाजपा अभियान चला रही हैं। ऐसे में महिला मोर्चा को दो लाख का टारगेट पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रजनी सेठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा ने पार्टी की जीत में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने कहा आबादी का आधा हिस्सा महिलाएं है। ऐसे में चुनाव चाहे संसद के हो या विधानसभा के। महिलाओं की भूमिका अहम है।


छन्नी हिम्मत के सेक्टर सात में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सूद की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर सेक्टर सात स्थित पार्क में विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष रजनी सेठी, काउंसलर नीना गुप्ता व अन्य मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed