{"_id":"5cf151bcbdec2207897f32ce","slug":"member-of-parliament-dr-jitendra-singh-becomes-minister-in-the-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. जितेंद्र सिंह के मंत्री बनने पर जम्मू के विकास परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. जितेंद्र सिंह के मंत्री बनने पर जम्मू के विकास परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर
Fri, 31 May 2019 09:39 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 31 May 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर के विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की।
पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री बनने पर डा. जितेंद्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि राज्य को उनसे काफी अपेक्षाएं है। उन्होंने कहा जम्मू संभाग में एम्स परियोजना, जम्मू अखनूर सड़क चौड़ीकरण परियोजना, जम्मू रिंग रोड परियोजना पर कार्य तेजी गति से किए जाने की जरूरत है।
इसके अलावा जम्मू संभाग को स्वतंत्र पर्यटन केंद्र के रूप में उभारने की दिशा में कार्य किए जाने की जरूरत है। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे को फोरलेन करने का कार्र्य भी तेजी से पूरा होना चाहिए। आईआईटी और आईआईएम कैंपस के निर्माण का कार्य भी तय समयावधि के भीतर पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा बीसी रोड से अंबफला, अंबफला से जानीपुर और ज्यूल से तालाब तिल्लों तक फ्लाईओवर का निर्माण किए जाने की भी मांग की गई। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया कि जन आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा और राज्य के तीनों संभागों का संतुलित विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी, सचिव अजय परगाल, एडवोकेट परिमोक्ष सेठ, एडवोकेट हुनर गुप्ता शामिल रहे।