फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mela

बराबरी पर छूटी 18 हजार रुपये की बड़ी माली

विज्ञापन
mela
दोमाना। कोरोना के चलते दो साल बाद रति छप्पड़ी मेला धूूमधाम से आयोजित किया गया। इसका आयोजन पंचायत बरन के रति छप्पड़ी गांव में कुलदेवता स्थान पर हुआ। इसका शुभारंभ भाजपा के सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रदेश सह प्रभारी बाबा चंचल की अध्यक्षता में उनकी माता ने किया। मेले में दंगल सहित पशु मंडी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दंगल में 18 हजार की बड़ी और 51 सौ रुपये की छोटी माली का मुकाबला आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी माली का मुकाबला भलवाल के पहलवान रवि और चट्ठा के कृष्ण के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा है। छोटी माली का मुकाबला रति छप्पड़ी के प्यार सिंह पहलवान और चट्ठा के मुश्ताक अहमद के बीच हुआ, जिसे प्यार सिंह ने अपने नाम किया है।
विज्ञापन

मेले में घोड़ियाें का नृत्य भी करवाया गया, जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया है। बाबा चंचल ने बताया कि मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को बढ़ावा देना है। उन्होंने लोगों से बच्चों को नशे से दूर रखने और पूजा-पाठ करवाने व जानकारी देने की अपील की है ताकि वह सनातन धर्म के इतिहास को जान संके। मेले में लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया था। इस दौरान लोगों ने कुलदेवता के दरबार में हाजिरी लगा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सरपंच बरन सौदागर सिंह, जनकराज, मदन कालरी, गुटी फौजी, मोनू, रमेश कुमार और अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 हजार की भैंस, 28 हजार की बिकी गाय
मेले में पशु मंडी भी लगाई गई थी। इसमें 15 भैंसें और सात गाय बिक्री के लिए लाई गई थीं। लेकिन शाम तक मात्र एक भैंस और एक गाय ही बिकी है। भैंस 75 हजार और गाय 28 हजार में लोगों ने खरीदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed