{"_id":"621be13160a96501cb733fd6","slug":"mela-jammu-city-news-jmu254728682","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरखो में महाशिवरात्रि का मेला आज से, तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरखो में महाशिवरात्रि का मेला आज से, तैयारियां पूर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार से जामवंत गुप्ता पीरखो में चार दिवसीय मेले का आगाज होगा। रविवार को मेला स्थल पर तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। झूले, स्टाल और चिल्ड्रन पार्क स्थापित किए गए हैं। मेले का शुभारंभ सोमवार को मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर करेंगे।
पीरखो में हर साल की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि पर विशाल मेले का आयोजन होगा। यह मेला 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगा। तीन मार्च को विशाल दंगल होगा, जिसमें प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को मंदिर प्रबंधन कमेटी और जिला प्रशासन ने मेला स्थल पर लोगों को दी जाने वाले भी सुविधाओं का जायजा लिया। कोविड एसओपी का पालन करवाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। मेले या मंदिर परिसर में आने वाले लोगों के लिए मास्क अनिवार्य होगा।
शहर में आज निकलेगी शोभायात्रा
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शोभायात्रा की शुरूआत रणवीरेश्वर मंदिर से होगी जो एसएमजीएस अस्पताल, इंदिरा चौक, और रघुनाथ बाजार से गुजरेगी। इसमें नंदी पर सवार भोलेनाथ और मां पार्वती की झांकी भी निकाली जाएगी। साथ ही भगवान शिव की वेशभूषा में कलाकारा शिव तांडव करते नजर आएंगे।