फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mel in Arnia

Jammu News: मां के दरबार में माथा टेक कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
Mel in Arnia
जय दाती मां शीलावंती दरबार व्यासपुर में इंगोत्रा बिरादरी की मेल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती गांव व्यासपुर में बुधवार को इंगोत्रा बिरादरी के लोगों ने जय दाती मां शीलांबती के दरबार में वार्षिक मेल के आयोजन पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
बुधवार को मेल के मौके पर बिरादरी के लोगों के अलावा आसपास और दूरदराज क्षेत्र से आए लोगों ने बड़ी श्रद्धा पूर्वक दाती मां के दरबार में माथा टेक कर अपने कुल की कामना के लिए प्रार्थना की है। इस मौके पर प्रबंधकों और जय दाती मां दरबार के सेवकों की तरफ से बुधवार सुबह देवस्थान का हार श्रृंगार किया गया। उसके बाद विधिपूर्वक मंत्र उच्चारण के साथ आरती की गई। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दाती मां दरबार के कपाट लोगों के दर्शन करने के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही बिरादरी के लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। लोगों की तरफ से नवविवाहित जोड़ों के विधिपूर्वक रस्म भी दाती मां के दरबार में निभाई जाती है। उसके अलावा दाती मां के दरबार में बच्चों के मुंडन भी बिरादरी के लोग करवाते हैं। जय दाती मां कमेटी के प्रबंधकों की तरफ से मेल के मौके पर पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। आशीर्वाद ग्रहण करने आए श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया था। जय दाती मां दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर दाती मां के सेवक गिरधारी लाल इंगोत्रा ने बताया कि दाती मां की अपार कृपा से हर साल बिरादरी की मेल का वार्षिक आयोजन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। उन्होंने बताया कि सच्चे मन से आशीर्वाद ग्रहण करने के बाद लोग दाती मां के दरबार में मन्नत मांगते हैं, जिसे मां पूरा करती हैं। जय दाती मां शीलाबंती इंगोत्रा कमेटी के प्रबंधक रिछपाल सिंह ने बताया कि दाती मां की कृपा से हर साल बिरादरी के लोग विधिपूर्वक वार्षिक मेल का आयोजन करते हैं, जिसमें बाहरी क्षेत्र के लोग भी आकर नतमस्तक होते हैं। उन्होंने कहा कि दाती मां की कृपा से देवस्थान का विस्तार कर दिया गया है। बिरादरी के लोगों के योगदान से हाल का निर्माण कार्य किया गया है। जल्द ही अधूरा पड़ा काम भी पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खुशहाली और तरक्की के लिए भी मेल का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed