{"_id":"576ff49d4f1c1b2e5879a844","slug":"mehboobaa-mufti-pay-tribute-to-martyrs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'रमजान माह में इस्लाम के नाम पर हिंसा करना दिमागी फितूर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रमजान माह में इस्लाम के नाम पर हिंसा करना दिमागी फितूर'
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 26 Jun 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांपोर में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए साफ कहा कि हिंसा का तरीका और उसके पीछे कारण चाहे जो भी हो, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
श्रीनगर से सटे हमहामा सीआरपीएफ केंद्र में पांपोर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं महबूबा ने कहा कि रमजान माह में इस्लाम के नाम पर हिंसा करना दिमागी फितूर है जो किसी की भी समझ से परे है। जम्मू कश्मीर में अमन बहाली के प्रयास आगे बढ़ रहे हैं, जिससे हताश होकर हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

रियासत में आतंकवाद के दौर में व्यापक नुकसान
डिप्टी सीएम, डीजीपी समेत कई लोग रहे मौजूद
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि कश्मीरी अवाम को ऐसे तत्वों को अलग-थलग करना होगा। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए महबूबा ने कहा वह सीआरपीएफ जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हैं।
उन्होंने कहा कि रियासत में आतंकवाद के दौर में व्यापक नुकसान हुआ है। कोई कैसे किसी की जान ले सकता है फिर चाहे जान सुरक्षा बलों के जवान की जाए या फिर आम नागरिक की।
इससे पूर्व महबूबा मुफ्ती के साथ डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, वन एवं पर्यावरण मंत्री लाल सिंह, पशुपालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली, पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी, विधायक सुखनंदन चौधरी, मुख्य सचिव बीआर शर्मा, पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा कुमार ने भी शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।