फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba set up election strategy in Jammu

J&K: महबूबा ने टटोली संगठन की नब्ज, चुनाव की बनाई रणनीति

Wed, 26 Dec 2018 03:32 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Dec 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba set up election strategy in Jammu
महबूबा मुफ्ती

घाटी में कई दिग्गजों के पीडीपी का साथ छोड़ने के बाद पार्टी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को जम्मू का दौरा कर संगठन की नब्ज टटोली। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया। साथ ही आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाई। महबूबा का यह दौरा सज्जाद लोन के नेतृत्व वाले पीपुल्स कांफ्रेंस की ओर से जम्मू संभाग में अपनी गतिविधियों को बढ़ाए जाने के बाद हुआ है। 

विज्ञापन


गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चुनाव पर मंथन किया गया। सूत्रों ने बताया कि बैठक में पार्टी प्रमुख ने यह संकेत दिए हैं कि पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया जाएगा। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में जिन्हें टिकट दिया गया था उन्हें तैयारियां शुरू करने को कहा गया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए महबूबा ने कहा कि घर-घर तक पहुंचने की कोशिश की जाए।  जम्मू संभाग में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। इसके तहत सभी जिला प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे अपनी टीम के साथ समाज के हर तबके तक पहुंचने की कोशिश करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed