फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After meeting PM, Mehbooba set to be J&K CM

महबूबा का विधायक दल का नेता चुना जाना तय, नए चेहरे हो सकते हैं शामिल

Wed, 23 Mar 2016 01:39 PM IST
संजीव दुबे,अमर उजाला/जम्मू
संजीव दुबे,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 23 Mar 2016 01:39 PM IST
सार

  • दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व में बातचीत के सकारात्मक रहने के बाद पीडीपी भाजपा ने सरकार गठन की तैयारी भी शुरू कर दी है। 
  • जम्मू में भाजपा और श्रीनगर में पीडीपी नेताओं की बैठकें शुरू हो गई हैं और दोनों पार्टियों में बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
After meeting PM, Mehbooba set to be J&K CM
पीडीपी की अध्यक्षता महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मुलाकात के बाद रियासत में सरकार गठन पर सात जनवरी के बाद से छाया कुहासा तेजी से छंटने लगा है। 24 मार्च को पीडीपी विधायक दल की बैठक में महबूबा मुफ्ती को विधायक दल का नेता चुना जाना तय है। 

विज्ञापन


दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व में बातचीत के सकारात्मक रहने के बाद पीडीपी भाजपा ने सरकार गठन की तैयारी भी शुरू कर दी है।  पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू में भाजपा और श्रीनगर में पीडीपी नेताओं की बैठकें शुरू हो गई हैं और दोनों पार्टियों में बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है। 24 मार्च की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीडीपी के विधायक बुधवार को श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन


विधायक दल की बैठक में सरकार के गठन पर अहम फैसला लेने के अलावा नई सरकार के मंत्रिमंडल पर भी चर्चा हो सकती है। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता महबूब बेग का कहना है कि विधायक दल की बैठक ही सरकार गठन पर चर्चा के लिए उचित मंच है। पार्टी अध्यक्ष की ओर से बुलाई गई बैठक में सरकार गठन पर अहम फैसला होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि सात जनवरी के बाद रियासत में सरकार गठन पर बना संशय काफी हद तक दूर हो गया है। पीडीपी को अब सरकार गठन पर फैसला लेना है। उम्मीद है कि जम्मू कश्मीर में जल्द लोकतांत्रिक सरकार का गठन हो जाएगा। 

मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को भी मिल सकती जगह 

After meeting PM, Mehbooba set to be J&K CM
महबूबा मुफ्ती और अम‌ित शाह - फोटो : FILE

रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की नई सरकार में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल पर फैसला नए सिरे से होना है। दस माह तक चली मुफ्ती मोहम्मद सईद की सरकार में जो मंत्री शामिल रहे, उनके मंत्रालयों में फेरबदल होने के अलावा कुछ नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। 

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती रियासत में पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। रियासत के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि कोई महिला मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगी। पीडीपी की ओर से महबूबा को विधायक दल का नेता चुना जाना तय है। इसके बाद मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर उनके नाम का विधिवत अनुमोदन पार्टी की ओर से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed